खास समाचार : नवविवाहिता की मौत का राज खुला, पति-सास-ससुर गिरफ्तार
मोहन नगर थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
नवविवाहिता प्रीति सिंह (25) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति, सास-ससुर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मृतका को घरेलू प्रताड़ना का शिकार पाया गया है।
भिलाई-दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता प्रीति सिंह (25) की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया। जांच में खुलासा हुआ कि प्रीति लंबे समय से पारिवारिक प्रताड़ना झेल रही थी, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति मुकेश सिंह, ससुर आमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी और योगिता दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रताड़ना की पुष्टि हुई है। आरोपियों पर धारा 108 और 3(5) के तहत अपराध कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से मृतका के मायके पक्ष में आक्रोश है और क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
suntimes 