राहुल गांधी को मिली मौत की धमकी: दुर्ग में कांग्रेस का अल्टीमेटम – "कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन” - अरुण वोरा
दुर्ग। भाजपा प्रवक्ता पिंटू महाजन द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के माननीय नेता श्री राहुल गांधी को एक भयावह और जघन्य मौत की धमकी दिए जाने का मामला देशभर में गूंज रहा है। यह धमकी न्यूज़ 18 केरल चैनल पर प्रसारित एक टेलीविज़न बहस के दौरान दी गई, जिसकी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक हुई है।
कांग्रेस ने इस बयान को लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए घातक और असहनीय बताया है। पार्टी की मांग है कि इस मामले में आरोपी प्रवक्ता पर भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं –
धारा 153A (धर्म, जाति, जन्मस्थान आदि के आधार पर वैमनस्य फैलाना एवं सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना),
धारा 504 (जानबूझकर उकसाना व शांति भंग करना),
धारा 505 (अफवाह या भड़काऊ बयान से जनता में भय अथवा अशांति फैलाना), तथा
धारा 506 (आपराधिक धमकी देना)
के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी।
दुर्ग कांग्रेस ने दर्ज कराया विरोध
इस घटना के विरोध में आज दुर्ग शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय थाने पहुँचे और लिखित शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। उनका कहना है कि सभी तथ्य प्रस्तुत करने के बावजूद पुलिस जांच का बहाना बना रही है, जो निंदनीय है। कांग्रेसजनों ने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके खिलाफ इस प्रकार की घृणित धमकी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अरुण वोरा ने कहा:
“राहुल गांधी जी न केवल कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता हैं, बल्कि वे आज देश की लोकतांत्रिक चेतना और करोड़ों आम लोगों की उम्मीदों की आवाज़ हैं। उनके विरुद्ध दिया गया यह भयावह बयान न केवल व्यक्तिगत हमला है, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि ऐसी अमर्यादित और हिंसक राजनीति को कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी। दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव में आए बिना तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी करे। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेसजन लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।”
इस अवसर पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर,पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, धीरज बक्लिवाल, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, राजकुमार वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, परमजीत भुई,युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा,अय्यूब ख़ान, कन्या धीमार, विनोद सेन, सनी साहू, भोला महोभिया, शकुन धीमार, दीपक दुबे, नासिर खोखर, विकास सापेकार, मोहित वाल्दे, विनोद सेन, हेमलता साहू (हेमा साहू), रानी शबाना रानी, शकुन धीमार, राजपूत, आदिल ख़ान, रूपेश कुमार, कृष्णा यादव, अफ़ताब कुरैशी, सुनीत घोष, तिलक राजपूत, विकास यादव, त्रिशरण डोंगरे और आसिफ़ अली भी उपस्थित रहे
suntimes 