तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान, रेलवे परीक्षा से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान, रेलवे परीक्षा से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

भिलाई। भिलाई-तीन थाना क्षेत्र के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने परिवार के साथ रायपुर से रेलवे परीक्षा देकर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।

हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक महिला की पहचान खुर्सीपार निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुपेला स्थित मॉर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं, परिजन सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।