तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
कुम्हारी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, रायपुर-दुर्ग मार्ग पर घंटों जाम
*रायपुर-दुर्ग रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।*
कुम्हारी। रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रायपुर-दुर्ग रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
suntimes 