दुर्ग में नई मतदाता सूची जारी! 12.35 लाख वोटर, 2.71 लाख युवा, महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक

दुर्ग में नई मतदाता सूची जारी! 12.35 लाख वोटर, 2.71 लाख युवा, महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक

दुर्ग जिले में चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद जिले में 2 लाख 17 हजार 279 मतदाता कम हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद जिले में 2 लाख 17 हजार 279 मतदाता कम हुए हैं। इसके बाद भी मतदाता सूची में महिलाओं का दबदबा बरकरार है। एसआइआर के बाद जिले में 12 लाख 35 हजार 230 मतदाता रह गए हैं।

इसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 14 हजार 665 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 20 हजार 522 है। इस तरह महिलाओं की संख्या पुरुषों से 5 हजार 857 अधिक है। यह जिले की राजनीतिक दिशा और पार्टियों के चुनावी समीकरण को प्रभावित करेगा।

दिव्यांग मतदाता भी सुनिश्चित करेंगे योगदान

लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 7 हजार 785 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया है। इनमें 4 हजार 498 पुरुष और 3 हजार 286 महिलाएं शामिल हैं। पाटन में सर्वाधिक 2 हजार 118 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं दुर्ग ग्रामीण में 1 हजार 71, दुर्ग शहर में 1 हजार 129, भिलाई नगर में 606, वैशाली नगर में 1 हजार 293 और अहिवारा में 1 हजार 568 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए गए हैं।

आयु के आधार पर मतदाता

18 से 19 वर्ष - 16870

20 से 29 वर्ष - 254551

30 से 39 वर्ष - 355301

40 से 49 वर्ष - 256318

50 से 59 वर्ष - 194425

60 से 69 वर्ष - 103948

70 से 79 वर्ष - 43430

80 वर्ष से अधिक- 10387

60 से 80 वर्ष 157765 मतदाता

जिले की राजनीति में युवाओं का प्रभाव सबसे अधिक रहने वाला है। एसआइआर के बाद मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटर्स की संख्या 16 हजार 870 है। ये युवा पहली बार लोकतंत्र का हिस्सा बनेंगे। इसी तरह 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 54 लाख 551 युवा मतदाता किंगमेकर की भूमिका में होंगे। सूची में 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के बीच में सर्वाधिक 3 लाख 55 हजार 301 मतदाता हैं, जो चुनाव के सबसे बड़े निर्णायक साबित होंगे।

बुजुर्ग मतदाता भी निभाएंगे भागीदारी

जिले में बुजुर्ग मतदाताओं की भागीदारी भी राजनीति में कम नहीं रहेगी। यहां 80 वर्ष से अधिक आयु के 10 हजार 387 मतदाता हैं, जो अपने अनुभव से नई सरकार चुनने में मार्गदर्शन करेंगे। वहीं 70 से 79 आयु वर्ग के बीच के भी 43 हजार 430 जागरूक मतदाता सूची में शामिल हैं। सूची में 60 से 69 वर्ष आयु के 1 लाख 3 हजार 948 और 50 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 94 हजार 425 मतदाता हैं।

एसआइआर के बाद मतदाता

कुल मतदाता - 1235230

पुरूष - 614665

महिला - 620522

अन्य 43

कुल दिव्यांग - 7785

पुरूष - 4498

महिला - 3286

अन्य - 1