पश्चिम बंगाल से भागे बांग्लादेशियों का छत्तीसगढ़ में घुसपैठ! इंटेलिजेंस की टीम संदेहियों की तलाश में जुटी
पश्चिम बंगाल से भागे कई बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जाने और वापस भेजने के डर से छत्तीसगढ़ में भी आकर छिपे होने की सूचना है। इनपुट के आधार पर इंटेलिजेंस की टीम संदेहियों की तलाश कर रही है…
राज्य पुलिस एक बार फिर बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश करने में जुट गई है। पश्चिम बंगाल के मालदा में अभियान के शुरू होते ही देशभर के सभी राज्यों को अलर्ट किया गया है। पकड़े जाने और वापस बांग्लादेश भेजे जाने के डर से घुसपैठिये अंडरग्राउंड हो गए हैं। इसे देखते हुए सभी राज्यों की इंटेलिजेंस को अलर्ट किया गया है।
मालदा जिला बांग्लादेश का बॉर्डर
साथ ही उन्हें जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय खुफिया विभाग को संदेह है कि पश्चिम बंगाल का मालदा जिला बांग्लादेश बॉर्डर से लगा हुआ है। यह घुसपैठ का पुराना रूट रहा है। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद स्थानीय पुलिस और बीएसएफ का जॉइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बता दें कि 6 महीने पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 12 संदिग्ध बांग्लादेशियों को पकड़ा था।
कंस्ट्रक्शन साइट में काम करने की सूचना
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जाकर मजदूर बनकर छिप रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने की सूचना है। उक्त गोपनीय सूचना के बाद स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। इसके लिए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में बाहर से आए मजदूरों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है।
नई आईडी बनवाने वालों की जांच
अवैध रूप से घुसपैठ करने वालों की जांच करने के लिए नई वोटर आईडी, आधार कॉर्ड, नए राशन कॉर्ड बनाने वालों के दस्तावेजों की सख्ती से जांच की जा रही है। (Chhattisgarh news) ताकि फर्जी दस्तावेज के आधार पर नागरिकता न ले सकें। इसके पहले भी पकड़े गए संदिग्ध बांग्लादेशी द्वारा रायपुर के एक चाइस सेंटर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वोटरआईडी, राशनकॉर्ड और आधार कॉर्ड बनवाने के इनपुट मिले थे।
सत्ता परिवर्तन के बाद सख्ती
बता दें कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने बॉर्डर जिलों में "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाई है। वहां, एनआरसी और सीएए को लेकर केंद्र की नीति के तहत कार्रवाई तेज हुई है। वहां नया अभियान चलाकर बॉर्डर जिलों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है। साथ ही पूछताछ कर इनपुट लिए जा रहे हैं।
रायपुर में छिपे थे 10 बांग्लादेशी नागरिक
साल 2025 में राजधानी रायपुर में छिपकर बैठे बांग्लादेशियों को पुलिस एक एक कर बेनकाब कर बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि जारी अभियान के तहत पुलिस ने टिकरापारा इलाके से 10 बांग्लादेशियों को पकड़ा था। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। इनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थे। इसके अलावा बीते साल दुर्ग भिलाई में भी 12 बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए थे।
suntimes 