बड़ी खबर:- महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्यवाही बॉलीवुड एक्टर साहिल खान गिरफ्तार…. मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से जगदलपुर से किया गिरफ्तार… साहिल पर 15000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप… साहिल को लेकर SIT मुंबई रवाना…

बड़ी खबर:- महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्यवाही बॉलीवुड एक्टर साहिल खान गिरफ्तार…. मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से जगदलपुर से किया गिरफ्तार… साहिल पर 15000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप… साहिल को लेकर SIT मुंबई रवाना…

रायपुर 28 अप्रैल 2024 :- मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से जगदलपुर गिरफ्तार कर मुंबई रवाना हो गई है बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस की SIT टीम रायपुर से मुंबई हुई रवाना….इंडिगो की रूटीन फ्लाइट 6E 894 से हुई रवाना….साहिल खान को फ्लाइट की 17 नंबर सीट थी अलॉट…..साहिल के साथ SIT ने एक युवती को भी हिरासत में लेकर SIT टीम मुंबई हुई है रवाना….

मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से एक्टर साहिल खान को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी (SIT) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Satta App) मामले में अभिनेता साहिल खान (Actor Sahil Khan) को हिरासत में लिया है। साहिल खान को छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ के लिए साहिल खान को मुंबई लेकर आ रही है। इस मामले में जमानत के लिए साहिल खान ने कोर्ट में याचिका लगाईं थी लेकिन कोर्ट द्वारा याचिया खारिज कर दी गई।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले (Mahadev Satta App Case) में मुंबई पुलिस ने सट्टा ऐप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) के तहत दर्ज एफआईआर में अभिनेता साहिल खान और डाबर कंपनी के गौरव बर्मन और मोहित बर्मन और अन्य के नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Bollywood Actor Sahil Khan) ने महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App) को बढ़ावा देने, इसका इस्तेमाल करने के लिए, और लोगों को लुभाने के लिए कई पार्टीज में इसका प्रमोशन किया है।