ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों की सूची वायरल : लोग दे रहे बधाई, पर मंत्रियों को अभी आधिकारिक जानकारी नहीं

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय हो गए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उनका कहना है कि लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। वहीं मंत्री भी इसे लेकर उलझन में हैं। उनके पास लोगों के कॉल आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया था। प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के शपथ ग्रहण को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी मिलेगी, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में होना है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार या बुधवार शाम तक ऐलान हो सकता है।