छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी को बारिश की चेतावनी:बस्तर-सरगुजा संभाग में छाए रहेंगे बादल; 3 डिग्री तक बढ़ेगा रात का पारा

छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत बारिश से हो सकती है। 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ (पश्चिम से आने वाली हवा)) के असर के कारण होगा। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों के बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ क्या हैं?
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती तूफान हैं जो भूमध्य सागर के ऊपर होते हैं और पूर्व की ओर बढ़ते हैं, जिससे भारतीय उपमहाद्वीप, विशेषकर उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होती है। ये गड़बड़ी क्षेत्र में जल संसाधनों को फिर से भरने और कृषि को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
गुरुवार को शहरों का अधिकतम तापमान
- रायपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा।
- दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
- बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा।
- पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री ।
- अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
- जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।