स्वच्छता सम्मान समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री साव
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार, सोशल मीडिया पर साझा की गौरव की अनुभूति

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भाग लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदेश को मिलने वाले स्वच्छता सम्मान को लेकर उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और इसे सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि बताया।
नई दिल्ली (ए)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में भाग लिया। इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की टीम के साथ शिरकत की। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा – "स्वच्छता परमो धर्म:" "छत्तीसगढ़ की संस्कृति में स्वच्छता रची-बसी है। 3 करोड़ परिवारजनों का प्रतिनिधित्व करते हुए यह गौरवपूर्ण क्षण प्रदेश के समर्पित अधिकारियों, कर्मचारियों और जागरूक जनता को समर्पित है।" श्री साव ने यह भी कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसहभागिता के परिश्रम का परिणाम है।