बीजेपी जिलाध्यक्ष ने रद्द की कार्यकारिणी की सूची:बिना अनुमति दो मंडल अध्यक्षों ने जारी की थी लिस्ट, बृजेश बिचपुरिया ने बताया अनुशासनहीनता

भिलाई पश्चिम मंडल और भिलाई 3 चरोदा मंडल के अध्यक्षों ने बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति लिए अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी। जब यह बात जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पता चली तो उन्होंने दोनों लिस्ट को कैंसिल किया। इससे पार्टी में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने रद्द की कार्यकारिणी की सूची:बिना अनुमति दो मंडल अध्यक्षों ने जारी की थी लिस्ट, बृजेश बिचपुरिया ने बताया अनुशासनहीनता

भिलाई। भाजपा ने भिलाई जिला में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने अनुभवी नेता बृजेश बिचपुरिया को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है, लेकिन उनकी अपनी ही कार्यकारिणी में कमांड ढीली पड़ती दिख रही है। उनकी अपनी कार्यकरिणी के लोग ही उनका कहना नहीं मान रहे हैं। भिलाई पश्चिम मंडल और भिलाई 3 चरोदा मंडल के अध्यक्षों ने बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति लिए अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी। जब यह बात जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पता चली तो उन्होंने दोनों लिस्ट को कैंसिल किया। इससे पार्टी में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी भिलाई में इस समय पार्टी नेताओं के बीच अपने-अपने वर्चस्व को लेकर जमकर खींचतान चल रही है। इसी बीच भिलाई में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अंतर्गत भिलाई पश्चिम मंडल और भिलाई-3 चरोदा मंडल के अध्यक्षों ने बिना जिलाध्यक्ष की अनुमति लिए अपने मंडल कार्यकारिणी विस्तार की सूची जारी कर दी। इससे यह खींचतान सबके सामने खुलकर आ गया है। जैसे ही यह बात जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पता चली उन्होंने इसे पार्टी नियम के खिलाफ बताया और जारी की गई दोनों सूची को निरस्त कर दिया।

दोनों मंडल अध्यक्षों का दावा है कि उन्होंने कार्यकारिणी की सूची भाजपा जिला अध्यक्ष की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति के बाद जारी की है। उनके इस दावे को भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने गलत बताया है।

जिलाध्यक्ष ने निरस्त की मंडल कार्यकारिणी की सूची

जिलाध्यक्ष ने दोनों सूची की निरस्त
भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने दोनों सूची को निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों मंडल अध्यक्षों ने बगैर उनकी सहमति और अनुमति के सूची जारी की है। यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। उक्त संदर्भ में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार भिलाई पश्चिम मंडल एवं भिलाई-3 चरोदा मंडल के दोनों सूची को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

खुर्सीपार मंडल की कार्यकारिणी हुई घोषित
इस विवाद के बीच खर्सीपार मंडल की कार्यकारिणी का ऐलान उनके मंडल अध्यक्ष के द्वारा कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष एसएन सिंह ने भाजपा प्रदेष अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री प्रदेश पवन साय की अनुमति और जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की सहमति से मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा की है। जारी कार्यकारिणी में सत्यनारायण व्यास को मंडल महामंत्री बनाया गया है।