भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष बने प्रहलाद

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष बने प्रहलाद

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस  (इंटक) वैशाली नगर  विधानसभा अध्यक्ष बने प्रहलाद

भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष भिलाई शहर के मुकेश चंद्राकर की अनुशंसा पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश ताम्रकार द्वारा प्रहलाद खुटेल को वैशाली नगर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने इन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

 इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रहलाद खुटेल वैशाली नगर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे. बधाई देने वालों में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष वा (भिलाई शहर जिला सचिव ) दुर्गेश ताम्रकार ,उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के उपाध्यक्ष डेरेश्वर बंजारे,जिला सचिव ललित पाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष बंटू शर्मा,ब्लॉक उपाध्यक्ष रामाश्रय सोनकर,जिला सचिव राजेंद्र चौहान,प्रह्लाद खुटेल,सोनी साहू, आदि है.