भिलाई महिला चेम्बर का ‘सावन संग व्यापार’ – हरियाली के रंग में सजा रैंप वॉक
सावन क्वीन बनीं सविता शर्मा, फिल्मी धुनों पर थिरकीं महिलाएं – सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भिलाई महिला चेम्बर की नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन कनोजे के नेतृत्व में आयोजित ‘सावन संग व्यापार’ कार्यक्रम में हरियाली का रंग और उत्साह का उमंग एक साथ देखने को मिला। हरे परिधानों में सजी महिलाएं रैंप वॉक पर उतरीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया और सावन क्वीन प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
भिलाई। महिला चेम्बर भिलाई ने अपनी नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन कनोजे के कार्यकाल का आगाज रंगारंग अंदाज में किया। सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में ‘सावन संग व्यापार’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सभी महिलाएं हरे रंग के परिधानों में नजर आईं, मानो सभागार में सावन की हरियाली उतर आई हो।
कार्यक्रम की शुरुआत रैंप वॉक से हुई, जिसमें कामकाजी महिलाएं उतने ही आत्मविश्वास से चलीं जितने आत्मविश्वास से वे अपना कारोबार संभालती हैं। फिल्मी धुनों पर नृत्य प्रस्तुतियां, गुदगुदाने वाले प्रश्न-उत्तर और पुरस्कार वितरण ने माहौल को जीवंत कर दिया।
सावन क्वीन प्रतियोगिता में सविता शर्मा विजेता बनीं, उदिता तिवारी को प्रथम रनरअप और पूजा वर्मा को द्वितीय रनरअप घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में अर्चना पांडेय और संजू मिश्रा रहीं।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुषमा, विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी आशा बहन, पार्षद स्मिता दोड़के, डॉ. मानसी गुलाटी, वीना चंद्राकर और कंचन सिंह सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं।
महिला चेम्बर संरक्षक गीता वर्मा, प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही, कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि वर्मा, संस्थागत टीम और मीनाक्षी, सविता, सुनीता, ज्योति, माधुरी, अमिता जैन, टीना सातपुते, संध्या महापात्रा, श्वेता, टुंपा, जयश्री, पूर्णिमा सहित कई सदस्याओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आर. शेखरन, पुष्पलता कर, उर्वशी दास, दमयंती, फूलों देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं इस यादगार आयोजन का हिस्सा बनीं।