मोदी जन्मदिवस पर सीएम साय ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ
रायपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान की शुरुआत, कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान को नई गति मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश में स्वच्छता का बड़ा अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और उपस्थित नागरिकों से कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान करते हुए कहा कि अगर समाज जागरूक होकर आगे आएगा, तो स्वच्छता से सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से आएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम व अन्य नगरीय निकायों के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा प्रबंधन मॉडल तथा महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की जानकारी भी ली।
सीएम साय ने “खुशियों का ठेला” योजना से जुड़ी महिला वेंडर्स को प्रोत्साहित किया और उन्हें डिजिटल लेन-देन की सुविधा के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स भी प्रदान किए।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
suntimes 