रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाइये और कई प्रकार की बीमारियों से बचिये : स्पोर्ट्समैन प्रशांत कुमार् क्षीरसागर
विश्व साइिकल दिवस पर विशेष

भिलाई। आज दुनिया भर में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। सभी को शुभकामनाएं। साइकिल चलाने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ सुंदर मानव जीवन के लिए फायदेमंद है तो वही साइकिल चलाने सेहत के लिए भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है विश्व साइकिल दिवस की थीम 2024 स्पोर्ट्समैन समाजसेवी प्रशांत कुमार क्षीरसागर अपने विचार साझा करते हुए बताया जीवन एक साइकिल की सवारी करने जैसा है अपना संतुलन बनाए रखने के लिए आपको चलते रहना चाहिए कीप साइकलिंग एंड कीप सेफ हैप्पी साइकलिंग डे इस वर्ष की थीम साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य सामान्य और स्थिरता बढ़ावा देना है।
हर साल 3 जून के दिन दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व है। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरुक करना है। नियमित तौर पर साइकिल चलाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। साइकिल चलाने से इंसान को वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से हृदय रोग, मोटापा, मानसिक बीमारी, मधुमेह, गठिया रोग आदि कई गंभीर बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। यही नहीं नियमित साइकिल चलाने से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
इस कारण विश्व साइकिल दिवस लोगों को साइकिल चलाने से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरुक करता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस का इतिहास और महत्व क्या है?साल 1990 तक कई लोग साइकिल चलाना पसंद करते थे। हालांकि, इसके बाद कार, बाइक और दूसरे मोटर साधनों के सस्ते होने के कारण लोग साइकिल की जगह इन्हें खरीदना पसंद करने लगे। इस कारण धीरे-धीरे लोगों के बीच से साइकिल का क्रेज कम होने लगा। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए लोगों के बीच साइकिल चलाने के महत्व को दोबारा से याद दिलाने के लिए विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने पर विचार किया गया।विश्व साइकिल दिवस 2024 थीम। हर साल विश्व साइकिल दिवस को मनाए जाने के लिए एक थीम रखी जाती है। . समाजसेवी स्पोर्ट्समैन प्रशांत कुमार क्षीरसागर अपने विचार साझा करते हुए विश्व साइकिल दिवस थीम के बारे में बताया इस साल 2024 में विश्व साइकिल दिवस की थीम साइकिलिंग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, निष्पक्षता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना।