विधिवत मकान आवंटन:पांच साल इंतजार के बाद अब 307 परिवारों को मिला अपना आशियाना

विधिवत मकान आवंटन:पांच साल इंतजार के बाद अब 307 परिवारों को मिला अपना आशियाना

विधिवत मकान आवंटन:पांच साल इंतजार के बाद अब 307 परिवारों को मिला अपना आशियाना

विकास कार्यों की वजह से बेघर हुए लोगों के लिए 8 फरवरी बेहद खास दिन रहा। केनाल रोड, कुरूद नाला निर्माण में प्रभावित 307 परिवारों का अपना खुद का पक्का मकान का सपना एक ही दिन में पूरा हो गया। निगम ने सभी को लॉटरी के माध्यम से मकानों का आवंटन किया गया।

करीब 5 साल से लोग टूटे-फूटे मकान में ही रह रहे थे। जिन लोगों का मकान पूरा टूट गया, वे किराए के मकान पर रहने लगे। ऐसे सभी लोगों को विधिवत मकान आवंटन किया जाए। मेयर नीरज पाल लॉटरी की प्रक्रिया के दौरान पूरे समय मौजूद रहे। साथ ही पूरी प्रक्रिया का वीडियो फोटो भी कराया गया। ताकि कोई बाद में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका जताए तो यह वीडियो-फोटो सच्चाई साबित कर सके।

मकान मिला तो खिले चेहरे, बताया अनुभव
कुलदीप सिंह कौर ने बताया कि वे केनाल रोड के पास रहते थे। जब निर्माण शुरू हुआ तो उनका मकान टूट गया। वे बेघर हो गए थे। तब से वे किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन अब उन्हें अपना मकान मिल गया है। भगवती बाई ने बताया कि वे सेक्टर 11 में रहती है। उनका मकान भी टूट गया, आधे कमरे की जगह बची थी। उसी में रहकर इतने साल काटे। अब मकान का सपना पूरा हुआ। जया बाई सेन ने बताया कि वे भी परिवार सहित दो साल से किराए के मकान में है। अब अपना मकान मिल गया।

हितग्राहियों ने खुद ही निकाली लॉटरी
मकान आवंटन की पूरी प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से हुई। निगम परिसर में एक बॉक्स रखा गया था। जिसमें से लोग खुद पर्ची निकालते गए और नंबर के हिसाब से लोगों को मकान आबंटित करते गए। सर्वप्रथम दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी गई। उन्हें शासन के नियम के तहत भूतल पर आवास आवंटित किया गया।