शालेय छात्र-छात्राओं के लिए तात्कालिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जनवरी 2025 को सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत बीएसपी के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2025, दिन रविवार को सेक्टर-8 पार्क में प्रातः 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक भिलाई नगर के शालेय छात्र-छात्राओं के लिए तात्कालिक सुरक्षा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष की गई अभिनव पहल के तहत बच्चों के साथ-साथ उनकी माताएं भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन कर रही हैं।
इस प्रतियोगिता के सभी 6 श्रेणियों से चयनित प्रविष्ठियों को दिनांक 25 से 31 जनवरी 2025 तक नेहरू आर्ट गैलरी में आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को दिनांक 25 जनवरी 2025 को नेहरू आर्ट गैलरी, इंदिरा प्लेस में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
suntimes 