आज लखनलाल मिश्र की प्रतिमा का होगा अनावरण ....

आज लखनलाल मिश्र की प्रतिमा का होगा अनावरण ....

दुर्ग. दुर्ग नगर निगम में 5 जनवरी को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लखनलाल मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा कांग्रेस शासन काल में बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसका अनावरण नहीं होने दिया। अब प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लखनलाल मिश्र छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आईएएस और वर्तमान भाजपा नेता गणेश शंकर मिश्र के पिता थे। राज्य शासन के निर्देश पर दुर्ग जिले के सर्किट हाउस में उनकी प्रतिमा को लगाया गया है। रविवार 5 जनवरी को उसका अनावरण कार्यक्रम निगम ने आयोजित किया है। रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्र ने बताया कि, उनके पिता की प्रतिमा 5 साल पहले बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे, इसलिए उन्होंने उनकी प्रतिमा का अनावरण नहीं होने दिया। अब फिर से भाजपा की सरकार प्रदेश में आई है। उसने एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के त्याग को सम्मान देते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है।