शोक समाचार : वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल का आकस्मिक निधन, आज दोपहर रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार
पिछले तीन दिनों से आरोग्यम अस्पताल में चल रहा था उपचार; देशबंधु और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दी थी सेवाएँ
दुर्ग के वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल का कल देर रात दुखद निधन हो गया। वे पिछले 2–3 दिनों से आरोग्यम अस्पताल में भर्ती थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
भिलाई। जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज अग्रवाल का कल रात आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे आरोग्यम अस्पताल में उपचाररत थे, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में गहरा शोक छा गया है।
मनोज अग्रवाल ने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया था। उन्होंने देशबंधु, दैनिक भास्कर सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं। उन्हें उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और सहयोगी व्यक्तित्व के कारण मीडिया जगत में विशेष सम्मान प्राप्त था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार और परिचितों ने उनकी मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया है।
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। समाज, पत्रकारिता और शहर के लोगों ने मनोज अग्रवाल के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
suntimes 