सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत:नोएडा में करता था जॉब, आया घर दिवाली मनाने

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत:नोएडा में करता था जॉब, आया घर दिवाली मनाने

दुर्ग जिले के भिलाई में रहने वाले अजय मिश्रा के 28 वर्षीय बेटे अनुराग मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। अनुराग नोएडा में प्राइवेट जॉब करता था। दिवाली का त्यौहार मनाने के लिए वो चंद्र नगर कोहका अपने घर आया था।

अनुराग के पिता के दोस्त संतोष कुमार ने बताया कि अनुराग अपने घर का एकलौता लड़का है। उसकी एक बहन है। उसके पिता अजय मिश्रा भी भिलाई में प्राइवेट जॉब करता था। अनुराग को नोएडा में अच्छा पैकेज मिलने से वो वहीं जॉब करता था। दीपावली का त्यौहार होने के चलते वो छुट्टियों पर घर आया था। 

पोस्टमार्टम के दौरान मरचुरी में मौजूद परिजन

त्यौहार के दौरान घर पर उसके अन्य रिश्तेदार भी आए थे। सोमवार देर रात वो बाइक से रिश्तेदार को दुर्ग छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वो सूर्या मॉल के पास आया एक तेज रफ्तार कार उसकी ओर आई। उसी को बचाने के लिए वो बाइक को नीचे उतारा, लेकिन वहां काफी बड़ा गड्ढा था। इससे वो गड्ढा में गिरा और नाली से उसका सिर टकरा गया।

नाली से सिर टकाने के चलते उसे हेड इंजुरी हुई। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

संगीता शाह के स्टॉफ ने पहुंचाया अस्पताल

जिस समय यह दुर्घटना हुई उसी समय संगीता केतन शाह का बर्थडे मनाकर उनके कर्मचारी और समर्थक घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा एक युवक नाली में घुसा है। उन्होंने लहूलुहान हालत में उसे नाला से निकाला। उसके बाद उसे पास के हाइटेक अस्पताल पहुंचाया। वहां भर्ती कराने के बाद परिजनों को इसी सचूना दी। वहां कुछ देर इलाज चलने के बाद ही अनुराग ने दम तोड़ दिया।