341 पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती...सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर समेत कई पद शामिल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 341 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सब इंस्पेक्टर के सबसे अधिक 278 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर विभागीय आदेश जारी कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। गृह विभाग ने पुलिस भर्ती की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग के पास भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी स्वीकृत किए गए 341 पदों के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए जाएंगे।
स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।