7 नये कोरोना मरीज मिले... लगातार जांच का सिलसिला जारी... सभी को सावधानी बरतने की जरुरत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं। रायगढ़ में 6 और बीजपुर में 1 मरीज की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 691 लोगों की जांच की थी। इससे पहले जांच में शनिवार को 24 संक्रमित मिले थे। वर्तमान में प्रदेश में 130 एक्टिव केस हैं। 8 लोग होम आइसोलेशन में इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं।
हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 1.01% है। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने खांसी बुखार या कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।
इन जिलाें में एक्टिव केस
| जिला | कोरोना पॉजिटिव केस |
| रायपुर | 40 |
| दुर्ग | 26 |
| रायगढ़ | 31 |
| बलौदा बाजार | 01 |
| बस्तर | 04 |
| जांजगीर चांपा | 02 |
| सूरजपुर | 02 |
| कांकेर | 04 |
| मानपुर मोहला | 01 |
| राजनांदगांव | 01 |
| बालोद | 01 |
| बेमेतरा | 04 |
| धमतरी | 02 |
| कोरिया | 05 |
| सुकमा | 03 |
| गरियाबंद | 02 |
| सारंगढ़ | 02 |
| बीजापुर | 01 |
अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराएं जांच- अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गई है।
suntimes 