कमीशन खोरी और वार्डों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भिलाई निगम के बाहर प्रदर्शन किया

भिलाई. भिलाई नगर निगम में कमीशन खोरी और वार्डों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भिलाई निगम के बाहर प्रदर्शन किया गया। भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में पार्षद और उनके समर्थक पुलिस बैरिकेड्स को तोड़कर निगम परिसर में घुस गए। उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने निगम मुख्यालय के घेराव को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी। उसके बाद सोमवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में उनके समर्थक और वार्डों के पार्षद सहित भाजपा नेता निगम मुख्यालय गेट के सामने इकट्ठा हुए। इसके बाद निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारी निगम परिसर के अंदर ना घुस सकें। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। पुलिस ने निगम गेट के बाहर बैरिकेड्स भी लगा कर रखे थे, जिसे तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी निगम परिसर के अंदर घुस गए। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा से स्वीटी कौशिक अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ वहां मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।