कोरबा कांड में बड़ा खुलासा, 19 आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और हथियार भी बरामद
डकैती से आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। डकैती में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियार को भी बरामद किया गया है।
बालकोनगर थाना क्षेत्र के गांव तराईडांड में ग्रामीण के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोरबा, कटघोरा, हरदीबाजार, बांकीमोंगरा और जांजगीर चांपा जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों से डकैती से आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। डकैती में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियार को भी बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की पूछताछ में डकैतों ने बताया है कि गांव तराईडांड में रहने वाले किसान शत्रुघ्न दास के सौम्या चौरसिया के करोड़ रुपए छिपे होने की जानकारी मिली थी। यह सूचना शत्रुघ्न के पड़ोस में रहने वाले साहेब दास और सुनील दास ने दी थी। यह भी बताया कि यह राशि घर के अलग- अलग हिस्सों में गड्ढा खोदकर जमीन के भीतर छिपाई गई है।
सूचना की सच्चाई का पता लगाने के लिए डकैतों ने उस बैगा की मदद ली, जो शत्रुघ्न के घर पूजा पाठ करने के लिए जाता था। बैगा को प्रलोभन देकर घर में छिपे हुए धान की जानकारी देने के लिए कहा। अलग- अलग मौके पर चार बैगा भेजे गए। सभी ने शत्रुघ्न के घर करोड़ों रुपए छिपे होने की जानकारी दी। यह भी बताया कि घर में करीब 150 करोड़ रुपए छिपाए गए हैं।
बैगा की भविष्यवाणी पर बनाई योजना
बैगा के इस भविष्यवाणी को सुनकर डकैतों ने डकैती की योजना बनाई। 11 नंवबर की रात करीब दो बजे डकैतों ने धावा बोला। मकान से लगी बाड़ी के रास्ते घर में प्रवेश किया। एक- एक कर परिवार सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया। उनसे मोबाइल फोन छीन लिया। परिवार के मुखिया शत्रुघ्न को पिस्टल जैसे हथियार और चाकू की नोंक पर धमकाया। धन की तलाश के लिए घर को चार जगह पर खोद दिया। गड़ा हुआ धन नहीं मिला तो डकैत शत्रुघ्न के मकान से डेढ़ लाख रुपए नकद और सोने चांदी की जेवरात लूट कर भाग गए।
suntimes 