जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने मां बमलेश्वरी के दर्शन को निकाली पदयात्रा, 1008 कन्याओं को कराया कन्या भोज

नवरात्रि पर कन्याओं को स्कूल बैग, पानी की बोतल और चुनरी भेंट; आशीर्वाद लेकर किए तीन संकल्प

नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने विशेष आयोजन किया। मां बमलेश्वरी के दर्शन हेतु पदयात्रा करते हुए उन्होंने तीन संकल्प लिए और अपने निवास पर 1008 कन्याओं को भोज कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याएं उपस्थित रहीं।

दुर्ग। नवरात्रि पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने तीन संकल्प लिए और माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

पर्व की इस पावन घड़ी में उन्होंने अपने निवास स्थान पर 1008 कन्याओं को कन्या भोज कराया। जिलेभर से आई कन्याओं ने इस आयोजन में सहभागिता की। भोज के बाद सरस्वती बंजारे ने सभी कन्याओं को स्कूल बैग, पानी की बोतल और माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस अवसर पर कन्याओं का आशीर्वाद लेना सबसे बड़ा सौभाग्य है। यह आयोजन समाज में बेटी और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।