दुर्ग से अयोध्या के लिए रामलाल रथ रवाना, शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

कलेक्टर अभिजीत सिंह और जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद, श्रद्धालुओं को मिलेगा रामलाल के दर्शन का अवसर

दुर्ग से अयोध्या दर्शन हेतु रामलाल का रथ धूमधाम से रवाना हुआ। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रथ को अयोध्या के लिए विदा किया। इस मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

दुर्ग। रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाला रथ बुधवार रात दुर्ग से विधिवत रवाना हुआ। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने श्रद्धा और उल्लास के बीच रथ को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, दुर्ग नगर निगम महापौर अलका बाघमार और जिला भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

मौके पर मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री की श्रवण कुमार योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलाल के दर्शन का विशेष अवसर उपलब्ध कराना है। जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे।