दुर्ग जिले में पुलिसिंग को लेकर बड़ा प्रशासनिक ‘फेर बदल’,ASP/DSP को दिए गए कार्यभार अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया SSP दुर्ग ने

दुर्ग जिले में पुलिसिंग को लेकर बड़ा प्रशासनिक ‘फेर बदल’,ASP/DSP को दिए गए कार्यभार  अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया SSP दुर्ग ने

दुर्ग,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में प्रभावी, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजपत्रित एवं नवपदस्थ अधिकारियों के बीच कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया गया है। इस व्यवस्था से जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी।

एसएसपी श्री अग्रवाल ने आदेश जारी कर कहा कि जिले में पदस्थ समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, नगर पुलिस अधीक्षकों एवं उप पुलिस अधीक्षकों को थाना/चौकी के पर्यवेक्षण एवं अन्य दायित्व अग्रिम आदेश पर्यन्त सौंप दिए हैं। इससे प्रत्येक क्षेत्र की जवाबदेही सुनिश्चित होगी तथा आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके-उनके निर्धारित थाना एवं चौकी क्षेत्रों के निरीक्षण, अपराध समीक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अधीनस्थ अमले के कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में घटित होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर सतत नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस कार्य विभाजन से न केवल प्रशासनिक समन्वय मजबूत होगा, बल्कि जिले में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिसिंग की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।