ब्रेकिंग न्यूज : भिलाई में फिर सिर उठाने लगा अमित जोश गैंग: BSP कर्मी पर तलवार से जानलेवा हमला
एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश के जीजा लकी जॉर्ज और साथी यशवंत ने सेक्टर-5 में बीएसपी कर्मचारी को बनाया निशाना, पीड़ित की हालत गंभीर
दुर्ग जिले के भिलाई में एक बार फिर अमित जोश गैंग की गतिविधियां सक्रिय होती दिख रही हैं। शुक्रवार रात सेक्टर-5 मार्केट में BSP कर्मचारी चंद्रकांत वर्मा पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। यह हमला कथित तौर पर अमित जोश के जीजा लकी जॉर्ज और यशवंत नायडू ने किया। चंद्रकांत वर्मा ने किसी तरह भागकर जान बचाई और सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
दुर्ग/भिलाई। एनकाउंटर में मारे जा चुके कुख्यात अपराधी अमित जोश का गैंग एक बार फिर भिलाई शहर में सक्रिय होता नजर आ रहा है। शुक्रवार देर रात सेक्टर-5 मार्केट में BSP कर्मचारी चंद्रकांत वर्मा पर तलवार से हमला किया गया।
सूत्रों के अनुसार, रात करीब 10 बजे, चंद्रकांत वर्मा बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान नीली रंग की कार में सवार लकी जॉर्ज (अमित जोश का जीजा) और उसका साथी यशवंत नायडू पहुंचे। दोनों ने पहले गाली-गलौच की और फिर तलवार से हमला कर दिया।
हमले में घायल चंद्रकांत किसी तरह मौके से भाग निकले और रास्ते में लिफ्ट लेकर सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी:
घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लकी जॉर्ज और यशवंत नायडू के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और दोनों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस अब अमित जोश गैंग के बाकी सक्रिय सदस्यों की निगरानी भी तेज कर चुकी है।
suntimes 