भिलाई के छात्र कलश जैन ने आर्किटेक्चर में हासिल की टॉप रैंक

नागपुर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट की डिग्री, आठवें सेमेस्टर में रहे अव्वल

भिलाई के छात्र कलश जैन ने आर्किटेक्चर में हासिल की टॉप रैंक

भिलाई नगर। शहर के होनहार छात्र कलश जैन ने बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट (बी.आर्क) की पढ़ाई पूरी करते हुए शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। आठवें सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वे टॉपर बने हैं। उन्होंने यह डिग्री राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर से प्राप्त की है।

इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया। प्रियदर्शनी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन स्टडीज, नागपुर के प्रिंसिपल प्रोफेसर निशांत मानपुरे ने कलश जैन को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलश जैन ने अपनी पूरी आर्किटेक्चर की पढ़ाई नागपुर स्थित इसी संस्थान से पूरी की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंतिम सेमेस्टर में टॉप स्थान हासिल किया।

कलश जैन के पिता जय जैन नगर पालिक निगम भिलाई के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता सरिता जैन गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है और परिचितों व मित्रों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।