मैं और फरमान सुसाइड कर लेंगे…फूट-फूटकर रोईं मोनालिसा, बोलीं- अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं
मोनालिसा ने फरमान खान से शादी के लगभग 15 दिन बाद बड़ा खुलासा किया है और अपने काम को लेकर भी बात की है। साथ ही उन्होंने फफक-फफक पर रोते हुए वीडियो भी शेयर किया और सुसाइड करने की धमकी दी है।
प्रयागराज कुंभ मेले से रातों-रात चर्चा में आई मोनालिसा इन दिनों अपनी मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। हाल ही में मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया था। कि उनके पति फरमान और उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसके बाद उनके पिता ने भी बड़ा बयान दिया था कि वह केवल अपनी बेटी को बचाना चाहते हैं। अब इसी बीच मोनालिसा सामने आई है और उसने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने और व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा ने अब सुसाइड की धमकी भी दे डाली है।
मोनालिसा ने दी सुसाइड की धमकी
मोनालिसा और फरमान की शादी का विवाद अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा फूट-फूटकर रो पड़ीं और उन्होंने एक जाने-माने फिल्म निर्देशक (जिनके साथ वे पहले काम कर चुकी हैं) पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। मोनालिसा का दावा है कि वह निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ 'बदसलूकी' और 'घिनौनी हरकतें' करता है
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर भी लगाए गंभीर आरोप
मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह निर्देशक उनके और उनके पति के बारे में लगातार झूठ फैला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, "वह डायरेक्टर कह रहा है कि वह मुझे अपनी फिल्मों में नहीं लेगा। सच तो यह है कि उनके जैसे इंसान के साथ कौन काम करना चाहेगा? वह बहुत ही बुरा इंसान है जो काम के बहाने नाबालिगों के साथ बदतमीजी करता है। मुझे उनका नाम लेते हुए भी शर्म महसूस होती है।"
मोनालिसा और फरमान ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो जोड़ा काफी डरा हुआ नजर आया। उन्होंने दावा किया कि जगह-जगह उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और समाज में उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। मोनालिसा ने केरल, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि अगर उन्हें मदद नहीं मिली, तो उनके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
मोनालिसा ने रोती हुई नजर
मोनालिसा ने आगे भावुक होकर कहा, "हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अगर हमें अलग करने की कोशिश की गई, तो हम आत्महत्या कर लेंगे। हम दोनों के पास केवल एक ही रास्ता बचा है। अगर दिल्ली की सरकार, मध्यप्रदेश की सरकार, केरल की सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे। इसके अलावा हमारे पास कोई रास्त नहीं बचा है।
फरमान खान ने भी अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि सिर्फ मुस्लिम नाम होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। फरमान ने आरोप लगाया कि निर्देशक उन्हें 'आतंकवादी' कहकर बदनाम कर रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
सरकार से सुरक्षा की गुहार
बता दें कि मोनालिसा के माता-पिता इस शादी के खिलाफ हैं, वहीं अब फिल्म जगत से जुड़े लोगों के हस्तक्षेप ने इस मामले को कानूनी और सामाजिक पेचीदगियों में उलझा दिया
suntimes 