बम ल्यारी में फूटा, धमाका बांद्रा में’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज! धुरंधर को लेकर दिया बयान

बम ल्यारी में फूटा, धमाका बांद्रा में’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज! धुरंधर को लेकर दिया बयान

जाकिर खान ने जबसे अपना ब्रेक अकाउंस किया है तब से वह सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब उन्होंने धुरंधर 2 की सफलता को लेकर और बॉलीवुड की चुप्पी पर तंज कसा है। उनका कहना है कि धुरंधर की सफलता से सबकी जली है।

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 18 दिनों के अंदर ही भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर एक ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसे छूना किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब एक बड़ा सपना बन गया है। फिल्म की इस अविश्वसनीय सफलता के बीच मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने खास अंदाज में फिल्म की तारीफ की है और इंडस्ट्री के उन लोगों पर चुटकी ली है जो इसकी सफलता से हैरान-परेशान हैं। जाकिर खान का बयान जैसे ही वायरल हुआ सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

जाकिर ने ल्यारी वाले सीन पर ली चुटकी 

हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर खान ने फिल्म की सफलता और बॉलीवुड के एक खास खेमे की चुप्पी पर तंज कसा। उन्होंने फिल्म के एक चर्चित सीन का जिक्र करते हुए कहा, "बॉम फिल्म में फूटे ल्यारी में, पर धुआं उड़ाया है बांद्रा से जुहू में।" जाकिर का इशारा साफ था कि फिल्म ने पर्दे पर जो धमाका किया है, उसकी तपिश बॉलीवुड के उन बड़े सितारों और फिल्ममेकर्स तक पहुँच रही है जो शायद इस छोटी फिल्म की इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं कर रहे थे।

साउथ सिनेमा की जाकिर खान ने की तारीफ 

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज शामिल हैं। दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म रिलीज होते ही महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और एसएस राजामौली जैसे साउथ के दिग्गजों ने इसकी जमकर तारीफ की थी। उस समय बॉलीवुड के बड़े नामों की खामोशी पर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठे थे। हालांकि, बाद में आलिया भट्ट, करण जौहर और विक्की कौशल जैसे सितारों ने भी फिल्म के हक में कसीदे पढ़ें।

जाकिर ने अपने 'ब्रेक' पर भी दी सफाई 

इसी कार्यक्रम के दौरान जाकिर खान ने अपने काम से लिए गए ब्रेक पर भी खुलकर बात की। जनवरी में हैदराबाद के शो के बाद उनके ब्रेक की खबर सुनकर फैंस काफी चिंतित थे और इंटरनेट पर उनकी सेहत को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थीं। जाकिर ने इन सबको बकवास बताते हुए कहा, "मेरी सेहत बहुत खराब नहीं है, जैसा कि इंटरनेट पर लिखा जा रहा है। असल बात यह है कि पिछले छह सालों से मेरा बहुत सारा लिखने का काम (Writing work) अधूरा पड़ा था, जिसे मैं अब पूरा करना चाहता हूँ।"

'धुरंधर 2' ने न केवल कमाई के मामले में बल्कि सोशल मीडिया पर मीम्स और थ्योरीज के जरिए भी एक अलग ही स्तर का क्रेज पैदा कर दिया है। जाकिर खान जैसे कलाकारों का इस फिल्म के समर्थन में खुलकर बोलना यह दर्शाता है कि अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार अभिनय के दम पर कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन सकती है।