साउथ इंडियन ड्रेस में विधायक हुए अक्कूपल्ली के लिए रवाना:समरालु कार्यक्रम में शामिल होकर देवी से फिर सरकार बनाने की करेंगे प्रार्थना

साउथ इंडियन ड्रेस में विधायक हुए अक्कूपल्ली के लिए रवाना:समरालु कार्यक्रम में शामिल होकर देवी से फिर सरकार बनाने की करेंगे प्रार्थना

भिलाई. अक्सर पैंट शर्ट में दिखने वाले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार दोपहर साउथ इंडियन ड्रेस में पावर हाउस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में आंध्र प्रदेश के लोग रहे। देवेंद्र आंध्र प्रदेश के अक्कूपल्ली में आयोजित समरालु कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। वहां देवी माता की पूजा करके छत्तीसगढ़ की खुशहाली और राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की प्रार्थना करेंगे।

देवेंद्र यादव ने बताया कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान वार्ड 45 में रहने वाले आंध्र प्रदेश के लोगों ने उन्हें समरालु कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली में समरालु कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस भव्य आयोजन में आंध्र प्रदेश के लोग अपनी देवी माता की पूजा अर्चना करते हैं। लोगों ने विधायक को भी पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस पर विधायक देवेंद्र यादव उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया। समरालु कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर उन्होंने पॉवर हाउस स्टेशन से ट्रेन पकड़ी। वहां वो देवी माता की पूजा अर्चना में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली के साथ-साथ राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की प्रार्थना करेंगे।

भिलाई में बड़ी संख्या में रहते हैं आंध्र समाज के लोग
भिलाई को संस्कृति और संस्कार धानी के नाम से भी जाना जाता है। भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना के बाद यहां भारत के सभी राज्यों के लोग नौकरी करने आए और यहीं बस गए। आंध्र प्रदेश के लोग भी इनमें से एक हैं। भिलाई में हजारों की संख्या में आंध्र समाज के लोग रहते हैं। वो लोग हर साल इस पूजा में शामिल होने के लिए भिलाई से आंध्र प्रदेश के अक्कूपल्ली जाते हैं।