छत्तीसगढ़ में 14 IAS के विभागीय फेरबदल: दयानंद जनसंपर्क से हटे, जितेंद्र यादव बने राजनांदगांव कलेक्टर
नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण के बाद बड़े प्रशासनिक बदलाव; कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां और ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण के साथ ही 14 IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभार में बड़े बदलाव किए गए हैं। पी. दयानंद जनसंपर्क विभाग से हट गए, जबकि डॉ. रोहित यादव को सचिव पदस्थ किया गया। राजनांदगांव कलेक्टर के रूप में जितेंद्र यादव की नियुक्ति हुई है।
रायपुर। मुख्यमंत्री और नए मुख्य सचिव के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 आईएएस अधिकारियों के विभागीय फेरबदल के आदेश जारी किए। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को मौजूदा प्रभार से मुक्त किया गया।
मुख्य बदलाव और अतिरिक्त प्रभार
- IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को अध्यक्ष, व्यापमं पदस्थ किया गया और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- सुब्रत साहू (1992 बैच) को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- सोनमणि बोरा (1997 बैच) को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
- डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव, जनसंपर्क विभाग पदस्थ किया गया। इसके साथ ही ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और CSPGCL, CSPDCL का दायित्व भी उनके पास रहेगा।
- पी. दयानंद (2006 बैच) को जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
- अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
- मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को विमानन विभाग का सचिव बनाया गया।
- अंकित आनंद (2006 बैच) को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग और पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला।
भुवनेश यादव को योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम, कुलदीप शर्मा को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार, रवि मित्तल को संचालक विमानन और फरिहा आलम को संचालक खाद्य पद पर तैनात किया गया।
जिला स्तर पर बदलाव
कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद राजनांदगांव कलेक्टर के रूप में IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) नियुक्त हुए। पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ बनाया गया।
राज्य प्रशासनिक सेवा के ट्रांसफर
राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का भी तबादला हुआ। रामप्रसाद चौहान को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला, जबकि हेमिन बाघे को जनसंपर्क विभाग में पदस्थ किया गया।
suntimes 