देर रात फार्म हाउस में हो रहा था ऐसा काम, मौके पर पहुंची पुलिस फिर… 7 लड़कियों के साथ 15 युवक पकड़ाए
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन वे पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा करते रहे।
विधानसभा इलाके में एक फार्म हाउस में रात 3 बजे तक युवक-युवतियां बर्थडे पार्टी के नाम पर हुड़दंग कर रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने रेड मारी। मौके से 22 युवक-युवतियों को पकड़ा गया। पार्टी बंद कराई गई। फार्म हाउस में बिना अनुमति शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने संचालक को भी गिरफ्तार किया है। इस इलाके में कई फार्म हाउस हैं, जहां संगठित रूप से जुआ, शराब पार्टी का आयोजन किया जाता है। पुलिस इससे पहले गवली के फार्म हाउस में छापा मार चुकी है, जहां मनजीत सिंह जुआ चलवाता था। कई कबाड़ी भी किराए की जमीन पर धंधा कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में बुधवार-गुरुवार की देर रात बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान तेज आवाज में साउंड चल रहा था। इसमें शामिल युवक-युवतियां जमकर हुल्लड़बाजी भी कर रहे थे। इससे आसपास के लोग परेशान हो रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने रात करीब 3 बजे छापा मारा। मौके से 15 युवक और 7 युवतियां सहित 22 लोग पकड़े गए।
पकड़े गए आरोपियों में देवेंद्र साहू, गौरव जोशी, वैभव पाठक, मनीष वर्मा, निखिल वर्मा, जय प्रकाश महेश्वरी, दीपक धीवर, विकास दास मानिकपुरी, रितिक मिश्रा, रूपेंद्र सिंह ठाकुर, तनजीतप्रीत सिंह, आलोक धर दीवान, शिवम आर्या, हरिओम दुबे, देवांश ठाकुर सहित 7 युवतियां शामिल हैं। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पार्टी कराने और शराब परोसने का आरोप
देर रात तक फार्म हाउस में पार्टी कराने और शराब परोसने के आरोप में जेडी फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।
जुए-शराबखोरी का बन रहे अड्डा
शहर के आउटर में कई फार्म हाउस हैं, जिन्हें किराए पर जुआ, शराब और कबाड़ का धंधा करने वाले चला रहे हैं। इलाके में कई फार्म हाउस हैं। पिरदा में महादेव सट्टा ऐप का पैनल बांटने वाले कबाड़ी का फार्म हाउस, जुआ चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर का भी फार्म हाउस है। यहां जुआ और शराब पार्टी, हुक्का पार्टी का आयोजन होता है। रिंग रोड-3 के किनारे यार्ड और जमीन किराए पर लेकर कई बड़े कबाड़ी और पेट्रोल-डीजल माफिया सक्रिय हैं।
suntimes 