पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव की माता राजीम देवी नहीं रही

पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव की माता राजीम देवी नहीं रही

दुर्ग । बैगापारा निवासी श्रीमती राजीम देवी यादव 102वर्ष का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरनाबांधा मुक्तिधाम में किया गया। वे पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. हेमचंद यादव, ऋषि यादव, स्व. पुरुषोत्तम यादव,कृष्णा यादव की माताजी और राजदीप, सत्यवीर, जीत, उपदेश यादव की दादी थी। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर स्व. राजीम देवी यादव को श्रद्धांजलि दी।