भिलाई भाजपा जिला पदाधिकारी घोषित: नई टीम में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन
प्रदेश नेतृत्व की सहमति से संगठनात्मक टीम का गठन, 32 पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री श्री पवन साय की सहमति से भिलाई जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई टीम में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी विस्तार को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ व युवा नेताओं को शामिल किया गया है।
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा भिलाई जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की सहमति से जारी सूची में कुल 32 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम देवांगन द्वारा घोषित इस टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है।
नई कार्यकारिणी में श्री त्रिलोचन सिंह, श्री नटवर ताम्रकार, श्री चन्ना केशवलू, श्री गोपाल कृष्णा वर्मा, श्रीमती चंद्रकांता माण्डले और श्रीमती पूनम शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्री मनीष अग्रवाल और श्रीमती सुषमा जेठानी को जिला महामंत्री बनाया गया है।
मंत्री पद की जिम्मेदारी श्री विनोद सिंह, श्री मनोज तिवारी, श्री कुबेर शर्मा, श्री पारस जंघेल, श्रीमती रश्मी सिंह और श्रीमती भारती साहू को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में श्री शैलेन्द्र सिंह और सह कोषाध्यक्ष के रूप में श्री हेमंत देवांगन को नियुक्त किया गया है।
कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी श्री योगेन्द्र सिंह कुशवाहा को सौंपी गई है जबकि सह कार्यालय प्रभारी श्री तिलक राज यादव होंगे। मीडिया व आईटी सेल में श्री सुभाष शर्मा, श्री सूरज जायसवाल, श्री रवि कश्यप, श्री बॉबी चौहान सहित युवाओं को दायित्व दिया गया है।
नई टीम से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
suntimes 