सियान सदन में ध्वजारोहण कर 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
देशभक्ति गीतों, ध्वजारोहण और संबोधन के बीच नागरिकों ने जताई आजादी के प्रति आस्था

कुरूद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सियान सदन कैलाश नगर, वार्ड 21 के प्रांगण में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष जे.आर. साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती नेहा साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कुरूद के कैलाश नगर स्थित सियान सदन परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सियान सदन के अध्यक्ष जे.आर. साहू ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस अवसर पर वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया और ध्वजारोहण के बाद आम सलामी दी गई। ध्वज गीत की गूंज के बीच अध्यक्ष श्री साहू ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आजादी के नायकों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती नेहा साहू मौजूद रहीं। बलविंदर सिंह और मदन यादव ने भावपूर्ण देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस मौके पर सियान सदन के संरक्षक एच.आर. देवांगन, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, गजानंद साहू, वाई.के. वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, ओ.पी. श्रीवास्तव, स्वदेश शुक्ला, एल.पी. सिंह, टी.सी. साहू, अमरजीत सिंह, अब्दुल सत्तार, आर.एन. कुंडू, परशुराम साहू, बी.के. शर्मा, गरीब साहू, एस.के. दास, भुनेश्वर साहू, बी.आर. यादव, बेनीराम वर्मा, इंदल प्रसाद, जी.प्रकाश सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।