मालवीय नगर चौक पर तेज रफ्तार का कहर, दो कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत

रात के समय चौक पर एक-दूसरे को क्रॉस करते समय हुई टक्कर ई-रिक्शा भी चपेट में, बड़ा हादसा टला मोहन नगर थाना क्षेत्र की घटना, कोई हताहत नहीं

दुर्ग शहर के मालवीय नगर चौक पर देर रात तेज रफ्तार वाहनों के कारण बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चौक पर एक-दूसरे को पार करने के दौरान दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसकी चपेट में एक ई-रिक्शा भी आ गया।

दुर्ग। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दोनों कारें चौक को क्रॉस कर रही थीं। तेज गति और लापरवाही के चलते कारें आपस में टकरा गईं, जिससे पास से गुजर रहा ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।