राजधानी की ड्रग्स क्वीन:दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से डिमांड पर ड्रग्स मंगवाकर की सप्लाई
रायपुर। मुंबई में पकड़ी गई रायपुर की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसका राज्य के कई उद्योगपति, बड़े कारोबारियों, अधिकारी और राजनीति लोगों से संबंध हैं। उनके साथ घूमना-फिरना और नाइट पार्टी करना उसका शौक है। संभ्रांत घरों के बच्चों से उसकी दोस्ती है। उनके साथ आए दिन पार्टी का आयोजन करती थी। उनके साथ मुंबई, गोवा, दिल्ली, राजस्थान में पार्टी करने जाती है।
वह हर साल विदेश भी जाती है। वह अब तक साथियों के साथ दुबई, चीन, सिंगापुर, तुर्की, बैंकॉक जैसे देशों की यात्रा कर चुकी है। उसने कबूल किया है कि वह लोगों की डिमांड पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से ड्रग्स मंगाकर सप्लाई करती है। इसमें उसे मोटी रकम मिलती है। पुलिस ने नव्या से मिली जानकारी के आधार पर ड्रग्स खरीदने वाले बड़े घरों के युवक-युवतियों की सूची बनाई है। वरिष्ठ अधिकारियों को यह सूची कार्रवाई के लिए भेजी गई है। पुलिस हनी ट्रैप की बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कटोरा तालाब की नव्या मलिक (30) ने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। उसका इंटीरियर डिजाइन का कारोबार भी है। वह फैशन डिजाइन में भी रुचि रखती है। इसी दौरान वह कई कारोबारियों के संपर्क में आई। उसके बाद वह ड्रग्स की सप्लाई करने लगी। पुलिस ने नव्या का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल से बहुत सारी जानकारियां हटा दी गई हैं। मोबाइल को जांच के लिए साइबर लैब भेजा गया है। उसका वाट्सएप चैट
पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के चार गिरोह को पकड़ा है। इसमें 44 लोगों को गिरफ्तारी हुई है। इनके मोबाइल की जांच के दौरान 450 से ज्यादा लोगों के नंबर और खातों की जानकारी मिली है। ये पकड़े गए आरोपियों से ड्रग्स खरीदते थे। इनमें 90 फीसदी युवक-युवती संभ्रांत घरों से हैं। इसलिए पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई से बच रहे है। कार्रवाई न करने के लिए राजनीति दबाव भी बनाया जा रहा है।
पुलिस ने नव्या के खाते की जानकारी निकाली है। उसके खाते में एक बार में 10 लाख, 15 लाख और 25 लाख रुपए जमा हुए हैं। ये पैसे नव्या से जुड़े कारोबारी परिवार के युवकों ने जमा किए हैं। पैसा क्यांे जमा किए गए हैं, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस की पड़ताल के अनुसार नव्या का वीआईपी रोड के हर एक होटल, क्लब, पब और रेस्टोरेंट में आना-जाना रहा है। अधिकांश होटल कारोबारी और प्रबंधक से उसका सीधा संपर्क है। पुलिस को शक है कि वह अधिकांश पब, क्लब व नाइट पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करती है। उसका लोकेशन निकाला जा रहा है। उसका कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है।
चर्चा है कि नव्या राज्य के एक बड़े कारोबारी परिवार से जुड़ी हुई है। कारोबारी ने उसका उपयोग हनी ट्रैप के लिए किया है। इसमें कारोबारी, अधिकारी से लेकर राजनीतिक व्यक्ति भी शामिल हैं। उनके साथ मुंबई, गोवा, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल जाने की भी चर्चा है। पुलिस से इस बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि नव्या ने पूछताछ में हनी ट्रैप जैसे करतूत से साफ इंकार किया है।
पुलिस का दावा है कि रायपुर में पकड़े गए ड्रग्स तस्करों का दिल्ली के नाइजीरियन गिरोह से भी कनेक्शन मिला है। तस्कर नाइजीरियन लोगों से ड्रग्स लेकर रायपुर में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को तीन नाइजीरियन का वर्चुअल नंबर भी मिला है। तीनांे की तलाश की जा रही है। तीनों दिल्ली का नंबर चला रहे हैं। रायपुर में पढ़ाई कर रहे कुछ नाइजीरियन से भी नव्या का कनेक्शन मिला है। उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार रायपुर के कई यूनिवर्सिटी और कॉलेज की छात्र-छात्राएं भी नव्या से जुड़े हुए हैं। उनसे चैट भी मिला है। पुलिस को शक है कि नव्या यूनिवर्सिटी व कॉलेज में भी ड्रग्स की सप्लाई करती थी। वहां आयोजित होने वाली पार्टियों में जाती थी। इसमें नवा रायपुर, आरंग, खरोरा और शहर के कई यूनिवर्सिटी व कॉलेज हैं।
suntimes 