"हर  आँगन एक पेड़" का समापन किया सांसद विजय बघेल ने

"हर  आँगन एक पेड़"  का समापन किया सांसद विजय बघेल ने

         आर्टकॉम के अभियान के समापन की घोषणा सांसद विजय बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की कला और पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम द्वारा चलाये जा रहे अभियान "हर  आँगन एक पेड़" का समापन सांसद विजय बघेल के  नेतृत्व मे किया गया l 


सांसद विजय बघेल ने " आर्टकॉम " के कार्य की सराहना करते हुये कहा की देश की कुछ संस्थाओं  मे से एक संस्था आर्टकॉम है जिसने "हर आँगन एक  पेड़ " अभियान को घर घर पहुंचाने का प्रयास किया है और इस अभियान की अतिआवश्यकता पर अंतिम मुहर लगाई है देश के प्रधान सेवक माननीय नरेंद्र मोदी जी ने जिन्होंने " माँ के नाम एक पेड़ " नारा देकर संपूर्ण विश्व को वृक्षारोपण करने की प्रेरणा दी है l साथ ही आज देश का हर जिम्मेदार व्यक्ति स्वछता अभियान को भी अपनी  जिम्मेदारी समझ कर स्वछता हेतु कार्य कर रहा है l इसके तहत दुर्ग सांसद ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ और परिजनों के साथ भिलाई होटल प्रांगण मे साफ सफाई की और उसके पश्चात् वृक्षारोपण कर मंत्रो के उच्चारण के साथ पितरो को याद किया और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की l 


    संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने आर्टकॉम के इस अभियान को अगले वर्ष नये स्वरुप मे करने की बात कही और दुर्ग सांसद के संस्था के सभी प्रकार के सकारात्मक कार्य को प्राप्त सहयोग के लिए आभार  व्यक्त किया l इस अवसर पर संस्था के करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, मदन सेन, गुरनाम सिंह, बंटी नाहर,अंजय काचलवार,हंसराज पटेल, पारस जंघेल, नीलकमल सोनी, श्रीनिवास मिश्रा, मेघा कौर, भास्कर तिवारी  रविन्द्र देवांगन,संतोष जायसवाल व निशु पाण्डेय उपस्थित थेl