अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए DGP...
रायपुर (ए)। अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बनाए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विष्णुदेव सरकार में उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों के नाम दिल्ली यूपीएससी को भेजे गए थे। जिसके बाद नाम का ऐलान किया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया । उन्हें पहले 2 बार सेवा विस्तार मिल चुका था, लेकिन इस बार अब तक कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ।
DGP की रेस में आईपीएस अफसर हिमांशु गुप्ता और जीपी सिंह का नाम भी शामिल होने की बातें सामने आती रही हैं। हालांकि जल्दी किसी एक नाम पर फैसला लिया जाएगा। अशोक जुनेजा पहले से ही सरकार की ओर से बढ़ाए गए टेन्योर पर काम कर रहे थे, उनकी सर्विस समाप्त होने से पहले उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।
suntimes 