ओड़िया गाड़ा समाज ने निकाली शोभायात्रा:उत्कल नेत्री सावित्री जगत हुईं शामिल; 20 सितंबर को मनाया जाएगा नुआखाई पर्व

रायपुर में 15 सितम्बर को धूमधाम से उत्कल समाज द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें उत्कल नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री जगत शामिल हुई। रायपुर भी ओडिशा प्रदेश के सीमा क्षेत्र से जुड़े हुए होने के कारण राजधानी में भी लाखों ओड़िया लोग निवास करते हैं। जिन्होंने नुआखाई पर्व से पहले यह यात्रा निकाली।
पर्व नुआखाई 20 सितंबर को मनाया जाना है जिसमें समाज के लोग नई फसल की पूजा करते हैं। साथ ही अपने पूर्वज इष्ट देवों को नमन कर प्रकृति की पूजा-अर्चना करते हैं। इस महा पर्व के पहले रायपुर राजधानी में निवास करने वाले ओड़िया गाड़ा समाज के लोगों ने एकता देखता हुए शोभायात्रा निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में समाज के युवा, वरिष्ठ जन शामिल हुए थे।