चंडी मंदिर रोड पर खूनी विवाद, युवक की धारदार हथियार से हत्या; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा
दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सारथी मोहल्ला स्थित चंडी मंदिर रोड पर गाली-गलौज को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान दो आरोपियों ने देव चौधरी उर्फ धन्ना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
विवाद के बाद किया धारदार हथियार से हमला
पुलिस के अनुसार, सारथी मोहल्ला चंडी मंदिर रोड पर गाली-गलौज को लेकर देव चौधरी उर्फ धन्ना का आरोपियों से विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सीने, पेट और दोनों पैरों की जांघों में गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
हमले के बाद गंभीर रूप से घायल देव चौधरी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चोटें गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने तेजी से शुरू की पतासाजी
घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर पतासाजी करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। उससे पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आई।
विधि से संघर्षरत बालक की भूमिका भी सामने आई
पुलिस पूछताछ के दौरान घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दोनों धारदार हथियारों को बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
त्वरित कार्रवाई से आरोपी पुलिस गिरफ्त में
हत्या की वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया। पुलिस घटना के कारणों, विवाद की पूरी परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
suntimes 