चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा शोक: दिग्गज नेता का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुःख

चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा शोक: दिग्गज नेता का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुःख

कर्नाटक. कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है।

ध्रुव नारायण पूर्व सीएम सिद्धारमैया के भी बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने दो बार चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2004 के राज्य विधानसभा चुनाव में, उन्होंने संतमारहल्ली विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से जीत हासिल की।
 राहुल गांधी ने जताया दुख 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ध्रुवनायण के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, पूर्व सांसद, श्री आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।