छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों का आरक्षण, रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला लड़ेगी मेयर का चुनाव....

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों का आरक्षण, रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला लड़ेगी मेयर का चुनाव....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का आरक्षण लॉटरी से किया गया। रायपुर नगर निगम सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने पर प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने समर्थकों को दी बधाई।

  • प्रदेश के 14 नगर निगम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
  • इस बार रायपुर नगर निगम में सामान्य वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी।
  • रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव भी अनारक्षित महिला सीट हो गई है।

1.रायपुर- सामान्य महिला 2.बीरगांव-सामान्य महिला 3.दुर्ग- ओबीसी महिला 4.भिलाई-OBC 5.भिलाई चरौदा-OBC 6.बिलासपुर-OBC 7.कोरबा-सामान्य महिला 8.धमतरी-समान्य 9.रायगढ़ - SC 10.अम्बिकापुर ST 11.रिसाली-SC महिला 12.चिरमिरी- सामान्य 13.जगदलपुर-सामान्य 14. राजनांदगांव -सामान्य

2 बार रायपुर नगर निगम अनारक्षित होने के कारण। इस बार आरक्षित करने की मांग की जा रही है। प्रफुल्ल विश्वकर्मा के मुताबिक सभी नगर निगम में आरक्षण नियमों का पालन नहीं हो रहा है।