बारिश ने भिगाया, ठंड ने कंपकपाया:दिनभर हुई हल्की बारिश से गिरा तापमान, कल भी बादल छाए रहने के आसार
मंगलवार को सुबह से बदली छाई हुई रही। हल्की धुंध और बादल छाए रहने के बाद कई जगहों पर हल्की बूंदा बांदी भी हुई है। सुबह से ही धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे भी बादल छाए रहने के आसार हैं, बुधवार को भी एक दो स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और ठंड एक साथ होने पर रायपुर में लोग ठंड से कंपकपाते हुए दिखे तो कहीं बारिश ने भी भिगो दिया।
गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़
दिन का तापमान कम होने के बाद शहर में गर्म कपड़ों के बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ गई। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। शहर के सुभाष स्टेडियम में लगे तिब्बती वूलन बाजार में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
पिछले 7 दिनों में ऐसा रहा तापमान
- 27 नवम्बर रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।
- वही माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा।
- 25 नवंबर को रायपुर का तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
- वही माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
- 25 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा।
- 24 नवंबर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री रहा।
- 22 नवम्बर को अधिकतर तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।
- 21 नवम्बर को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री था।
suntimes 