बूथ चलो कार्यक्रम में भिलाई पहुंचीं कुमारी सेलजा:टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बोलीं- ये हाईकमान का फैसला है

बूथ चलो कार्यक्रम में भिलाई पहुंचीं कुमारी सेलजा:टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बोलीं- ये हाईकमान का फैसला है

दुर्ग संभाग में गुरुवार को कांग्रेस का बूथ चलो संभागीय अभियान था। इसमें दुर्ग जिले की सभी विधानसभा सीटों में मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा पहुंची। सेलजा भिलाई नगर विधानसभा के कई बूथ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला सही बताया। उन्होंने कहा कि निर्णय जब हो तब सही होता है। यह फैसला कांग्रेस आला कमान का था। उन्होंने सोच कर लिया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री और टीएस सिंहदेव के बीच कोई नाराजगी नहीं है। दोनों पहले की तरह अच्छे मित्र हैं और साथ मिलकर काम करेंगे।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी वैशाली नगर के अलग-अलग बूथ में आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में पहुंची। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान वो कार्यकर्ताओं से मिलीं। कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर रही है। पहले संभागीय सम्मेलन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग की गई। जोन स्तर पर कार्यकर्ताओं से सभी बड़े नेता मिले।

अब बूथ चलों संभाग स्तरीय कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस में राज्य के ऊपर से लेकेर नीचे तक सभी पदाधिकारियों की अलग-अलग विधानसभा में ड्यूटी लगाई गई है। सभी को किसी न किसी बूथ में जाकर काम करना है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का काम देखना है। जानना है कि उनकी बूथ लेबल पर कमेटी बनी है या नहीं बनी। नहीं बनी तो उसे बनाए। भिलाई नगर में पूरा काम सही है। हमारे सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ काम कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात की सभी वर्ग के लोग इस अभियान में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के साढ़े चाल के काम को लेकर जाएंगे जनता के बीच
सैलजा कुमारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने साढ़े चाल साल में ऐसा काम किया है कि लोग खुश हैं। शहर का विकास, गांव का विकास, बच्चों को सुविधाएं, स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर शिक्षा की सुविधा, मोबाइल एंबुलेंस चलाकर स्वास्थ्य की सुविधा देकर सरकार ने हर वर्ग को फायदा देने का काम किया है। कोरोना के समय भी सरकार ने निरंतर काम किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बेहतर काम किया है और हम इसी काम के बूते लोगों तक जा रहे हैं।


भिलाई नगर विधायक के काम को सराहा
सैलजा कुमारी ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के काम को काफी सराहा। उन्होंने सेक्टर 6 में आयिजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार भी उन्हें देवेंद्र यादव को जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत से काम करना है। सैलजा कुमारी ने कहा कि उन्होंने भिलाई नगर विधानसभा के सभी बूथों का दौरा किया। वहां लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोग भी कह रहे हैं कि विधायक देवेंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराया है।

वैशाली नगर के बूथ कार्यक्रम में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल
बूथ चलो अभियान के तहत वैशाली नगर विधानसभा का प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बनाया गया था। वो तय समय पर ही वहां पहुंच गए थे। उन्होंन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के साथ वहां के सभी बूथों का दौरा किया। हालांकि बूथ कार्यक्रम के तहत जयसिंह केवल कैंप क्षेत्र तक ही सीमित रहे। कुरुद कैलाश नगर व अन्य क्षेत्र में वो नहीं गए। बूथ कार्यक्रम के दौरान जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से बात की और उनसे बूथ स्तर पर कार्य करने के बारे में पूछा। जो लोग जवाब नहीं दे पाए उन्हें उसके बारे में बताया।