भिलाई में 55 वर्षीय महिला में थी 3 किडनी, चार सर्जरी के बाद भी पता नहीं चला, फिर डॉक्टरों ने किया यह कमाल
चरोदा में रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत के बाद स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंची तो जांच के बाद जो रिपोर्ट आई, उससे सभी चौंक गए।
चरोदा में रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत के बाद स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंची तो जांच के बाद जो रिपोर्ट आई, उससे सभी चौंक गए। महिला को तीन किडनी थी। बायीं तरफ की दो में से एक किडनी में समस्या शुरू हो गई थी। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि दुनिया में अब तक ऐसे 100 मामले ही सामने आए हैं। एक 55 वर्षीय महिला अस्पताल आई थी। काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। धीरे-धीरे उसके शरीर में इंफेक्शन फैल रहा था। हमने उसका इंवेस्टीगेशन किया। इसमें किडनी के फंक्शन में कुछ खामियां नजर आईं। संदेह होने पर सोनोग्राफी करवाई गई फिर सीटी स्कैन। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ. समीर को सीटी स्कैन के दौरान तीन किडनियां दिखीं। राइट साइड में जो किडनी थी, वह सामान्य थी। लेकिन लेफ्ट साइड में दो किडनियां थीं। सामान्यत: मानव शरीर में दो किडनी होती है। एक लेफ्ट और दूसरी राइड साइड में। महिला की तीन किडनी थी। उनका पूरा ब्लड सप्लाई और यूरेटर कम्प्लीटली सेपरेटेड था, ब्लेडर में था। साथ ही यूरेटर में एक और एबनॉर्मलिटीज होती है, जिसे यूरेटरसील कहते हैं।
उस महिला की सोनोग्राफी की तो उसकी लेफ्ट साइड की जो किडनी थी, उसका शेप और साइज नॉर्मल से कुछ हटकर लगा। काफी स्टडी कर के देखा। दोबारा फिर से सोनोग्राफी करके देखा तब पता चला कि लेफ्ट साइड में उसकी दो किडनी है। डॉ. शिवेंद्र तिवारी सर से डिस्कशन हुआ। उन्होंने सीटी यूरोग्राम एडवाइस किया। इसमें हमें पता चला कि महिला की लेफ्ट साइड में दो अलग-अलग किडनी है। दोनों का कलेक्टिंग सिस्टम और यूरेटर जो कि किडनी से निकलने वाला पाइप होती है, वह सेपरेटली यूरेनियर ब्लेडर में ओपन हो रहा था। राइट साइड की किडनी एक थी। लेफ्ट साइड की दोनों किडनी में इंफेक्शन दिखा। पीजी के दौरान ऐसे केस के बारे में पढ़ा था। पहली बार हमारे सामने ऐसा केस आया।
suntimes 