भ्रूण की लंबी पूछ देखकर सभी हैरान, पुलिस का बयान पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि भ्रूण किसका है?

भ्रूण की लंबी पूछ देखकर सभी हैरान, पुलिस का बयान पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि भ्रूण किसका है?

दुर्ग।  बघेरा ग्राम रेलवे क्रासिंग के पास किसी का भ्रूण मिला। भूण के मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तो उन्हें उसमें एक लंबी पूंछ नुमा कुछ दिखा। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। सभी लोग भ्रूण को देखकर परेशान हैं कि वो मानव भ्रूण है या फिर किसी जानवर का। पुलिस का कहना है कि इसके बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने की सूचना पाकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को दूर किया और इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके भ्रूण को अपनी सुपुर्दगी में लिया।

जब पुलिस भ्रूण का पंचनामा कर रही थी तो उसमें लंबे हाथ पैर और पूछ जैसा कुछ दिखा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आपस में चर्चा करने लगे। कोई कह रहा है कि वो इंसानी भ्रूण है। कोई कह रहा है कि वो इंसानी भ्रूण है, लेकिन उसमें जानवर के अंग विकसित हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के अफवाह पर बोलने से मना किया है। उनका कहना है कि उन्होंने भ्रूण को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

लोगों की अफवाह के बाद पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा बनाते समय भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए पशु चिकित्सा विभाग से डॉक्टर को बुलवाया। डॉक्टर ने आकर भ्रूण को देखा, लेकिन वो यह साफ नहीं बता पाया कि भ्रूण जानवर का है और यदि जानवर का है तो किस जानवर का है। पशु चिकित्सक ने भी भ्रूण का पीएम कराने की सलाह दी।

पुलिस, इंसानी डॉक्टर और पशु चिकित्सक जब भ्रूण के बारे में कुछ स्पष्ट निर्णय पर नहीं पहुंचे तो उन्होंने इसकी जांच कराने का निर्णय लिया। भ्रूण को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां के डॉक्टरों ने भ्रूण को रायपुर मेडिकल कॉलेज FSL ले जाने की सलाह दी। इसके बाद भ्रूण को एक विशेष प्रकार के केमिकल से भरे कंटेनर में डाला गया और सील बंद करके रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह भ्रूण इंसान का है या किसी जानवर का।