‘मन की बात’ का 124वां एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सुना, विधायक गजेन्द्र यादव रहे शामिल

वार्ड क्रमांक 2 और 4 में कार्यक्रम का आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान, संस्कृति और खेलों में भारत की उपलब्धियों पर साझा किए विचार

‘मन की बात’ का 124वां एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सुना, विधायक गजेन्द्र यादव रहे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 124वां संस्करण रविवार को देशभर में सुना गया। दुर्ग शहर में भी इस अवसर पर विशेष आयोजन हुआ, जिसमें विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर वार्ड 02 गया नगर और वार्ड 04 तमेरपारा में कार्यक्रम को सुना। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्रवासियों को दी गई।

दुर्ग। रविवार, 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। दुर्ग शहर में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ सहभागिता की।

वार्ड 02 गया नगर और वार्ड 04 तमेरपारा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान न केवल ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना गया, बल्कि उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की संस्कृति, लोक परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान और खेलों में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश के युवाओं में विज्ञान के प्रति उत्साह और आकर्षण बढ़ा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत में स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या 200 से अधिक हो चुकी है, जबकि 5 साल पहले ये संख्या 50 से भी कम थी। उन्होंने भारत की गणितीय उपलब्धियों पर भी चर्चा की, जिसमें भारतीय छात्रों ने इंटरनेशनल मेथमेटिकल ओलंपियाड में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं। अगले महीने मुंबई में होने वाले एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड को लेकर भी उन्होंने देशवासियों से उत्साह साझा किया।

इस कार्यक्रम में पार्षद गोविन्द देवांगन, पूर्व पार्षद ममता देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, आसिफ अली, विक्रम सिंह ठाकुर, तुषार देवांगन, दया साहू, पंकज राठी, अनूप यादव, गौरव भंडारी, आनंद खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।